बिपरजॉय तूफ़ान के गुजरात के समुद्र तट से टकराने से पहले ही शुरू हुई ज़ोरदार बारिश

ईदुल अमीन
डेस्क: अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफ़ान गुरुवार को गुजरात के समुद्र तट से टकराएगा लेकिन उससे पहले उसका असर धीरे-धीरे तटवर्ती इलाक़ों में दिखना शुरू हो गया है। इस चक्रवाती तूफ़ान को लेकर गुजरात और केंद्र सरकार ने काफ़ी तैयारियां की हुई हैं।












