अरविन्द केजरीवाल के बंगले की मरम्मत में हुवे खर्च की ऑडिट करेगा कैग

आदिल अहमद
डेस्क: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी बंगले की मरम्मत में हुए खर्च का ऑडिट कैग करेगा। राज निवास के एक अधिकारी के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने यह जानकारी दी है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने 24 मई को गृह मंत्रालय को एक ख़त लिखकर आवास की मरम्मत में वित्तीय अनियमितता और नियमों की अनदेखी की आशंका जताते हुए जांच की सिफ़ारिश की थी।












