सोनभद्र में बिजली कनेक्शन जोड़ने पर दलित युवक से कथित रूप से चप्पल चटवाने के मामले में आरोपी संविदा कर्मी गिरफ्तार
Contract worker arrested for allegedly making a Dalit youth lick slippers for connecting electricity connection in Sonbhadra

ईदुल अमीन/अजीत शर्मा
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में बिजली कनेक्शन जोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक लाइनमैन ने एक दलित समुदाय के व्यक्ति से पहले मारपीट की और कथित तौर पर अपनी चप्पल चाटने को मजबूर कर दिया। सोनभद्र के एडिशनल एसपी कलू सिंह ने बताया है कि अभियुक्त को गिरफ़्तार कर लिया गया है।

आरोप है कि उसने गांव पहुंचकर युवक की पिटाई की। उससे उठक बैठक कराई और अपनी चप्पल चाटने को मजबूर कर दिया। घटना का वीडियो वायरल हुआ तो मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के ख़िलाफ़ एससी एसटी एक्ट समेत दूसरी धाराओं में केस दर्ज किया गया है।











