औंधे मुह सदन में गिरा छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के खिलाफ लाया गया भाजपा का अविश्वास प्रस्ताव

मो0 सलीम
डेस्क: छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार शनिवार को राज्य विधानसभा के मॉनसून सत्र के आखिरी दिन बीजेपी द्वारा लाए गए अविश्वास मत से बच गई। राज्य विधानसभा में 13 घंटे की बहस के बाद देर रात एक बजे ध्वनि मत से अविश्वास प्रस्ताव गिर गया। 90 सदस्यीय विधानसभा में जहां कांग्रेस के 71 सदस्य हैं।

विपक्षी सदस्यों ने राज्य सरकार पर घोटालों में शामिल होने और अपने चुनावी वादों को पूरा नहीं कर युवाओं तथा किसानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कानून-व्यवस्था की ‘बिगड़ती’ स्थिति को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। बहस के जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, ‘जब हमारी सरकार बनी, तब हमने ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ की बात की और इसे साकार करने की दिशा में हम लगातार काम कर रहे हैं।’











