चीन: बारिश के कारण स्कूल के जिम की छत गिरी, 11 लोगों की हुई मौत

आफ़ताब फारुकी
डेस्क: चीन के एक स्कूल के जिम की छत गिरने से अब तक कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है। चीन के सरकारी मीडिया के मुताबिक़, ये हादसा चीन के उत्तरी-पूर्वी इलाक़े में बारिश के कारण हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि जब छत गिरी तब 19 लोग अंदर मौजूद थे।












