देशव्यापी भारी विरोध प्रदर्शन के बीच इसराइल में न्याय व्यवस्था में सुधार का बिल हुआ वहाँ की संसद में मंज़ूर

शफी उस्मानी
डेस्क: भारी विरोध प्रदर्शन के बीच इसराइल में न्याय व्यवस्था में सुधार के लिए लाए गए बिल पर संसद ने मंजूरी की मुहर लगा दी है। विपक्ष ने वोटिंग का बहिष्कार किया। संसद में वोटिंग के पहले इसराइल में इस बिल के विरोध में ज़ोरदार प्रदर्शन हुए। सोमवार को बिल पर सहमति बनाने के लिए समझौता वार्ता भी हुई लेकिन ये नाकाम रही।

विपक्ष ने आगाह किया कि अगर ये बिल क़ानून बना तो इसराइल में लोकतंत्र ख़तरे में आ जाएगा। सरकार ने बिल के समर्थन में तर्क देते हुए कहा कि बदलाव के बाद शक्तियों का असंतुलन दूर होगा। सरकार की राय है कि हालिया बरसों में कोर्ट का राजनीतिक फ़ैसलों में दखल बढ़ा है। इस बिल के विरोध में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन काफी समय से चल रहा है, जिसमे आवाम खुद सडको पर इस बिल का विरोध कर रही है।











