मणिपुर में जारी हिंसा के बीच पडोसी राज्य मिजोरम के सीएम जोरामथांगा ने मिजो बहुल क्षेत्र को अलग राज्य ‘ग्रेटर मिजोरम’ बनने की किया पैरवी

ईदुल अमीन
डेस्क: मणिपुर में जारी तनाव के बीच पड़ोसी मिज़ोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरामथांगा ने मणिपुर के मिज़ो बहुल क्षेत्रों को शामिल कर ‘ग्रेटर मिज़ोरम’ बनाने की पैरवी की है। इस सम्बन्ध में आई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मिजोरम के सीएम जोरामथांगा ने ग्रेटर मिजोरम की वकालत की है।

उन्होंने कहा कि जो कुकी, मिज़ो और म्यांमार के चिन समुदाय के साथ जातीय संबंध साझा करते हैं। मणिपुर में आदिवासी कुकी समुदाय के ख़िलाफ़ जारी हिंसा के बाद कई मिजो नेताओं ने कहा है कि दक्षिणी मणिपुर के कुकी क्षेत्रों को मिज़ोरम के साथ एकीकृत किया जाना चाहिए।











