पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की स्थिति बनी है अभी भी चिंताजनक

मो0 सलीम
डेस्क: फेफड़ों के संक्रमण और सांस की तकलीफ़ के साथ शनिवार को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में दाख़िल पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत स्थिर होने के बाद भी चिंताजनक बनी हुई है। वुडलैंड्स हॉस्पिटल की ओर से रविवार शाम को जारी मेडिकल बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गई है। उन्हें शनिवार की रात से ही वेंटिलेशन पर रखा गया है।


वाममोर्चा अध्यक्ष विमान बोस के अलावा विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी आज अस्पताल जाकर पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। दोपहर के समय हुई मेडिकल बोर्ड की बैठक में सीपीएम नेता सूर्यकांत मिश्र भी मौजूद थे।











