यूपी: फिरोजाबाद में सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या

तारिक़ खान
डेस्क: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में गुरुवार की शाम सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मीडिया से बात करते हुए फिरोजाबाद के एसपी आशीष तिवारी ने कहा, “आज शाम को सूचना मिली कि थाना आरंव में तैनात सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार मिश्रा दहेज के एक मामले में जांच कर चंद्रपुर गांव से वापस लौट रहे थे।”












