हरियाणा के नूंह जिले में आठ अगस्त तक बंद रहेगा इंटरनेट

रेहान अहमद
डेस्क: हरियाणा में नूंह जिले में 31 जुलाई को हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद इंटरनेट बंद कर दिया गया था। राज्य सरकार का कहना है कि यह पाबंदी आठ अगस्त तक जारी रहेगी।

वहीं दूसरी तरफ हिंसा के अभियुक्तों की धर-पकड़ जारी है। शनिवार को स्थानीय प्रशासन ने हिंसा में संलिप्त लोगों के घरों और दुकानों पर भी बुलडोजर चलाने का काम किया है।











