सोनभद्र में स्कूली बच्चों से भरा वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, वाहन खाई में पलटने से कई घायल, मचा हडकम्प

ईदुल अमीन
डेस्क: सोनभद्र में स्कूली बच्चो से भरा वाहन हादसे का शिकार हो गया। वाहन के घटना का शिकार होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। दरअसल, आज शुक्रवार की सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में चली गई। हादसे में मैजिक में सवार कई बच्चे चोटहिल हुए। आनन फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

वही मौके पर ही बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे। सभी बच्चों को मैजिक से निकालकर दूसरे वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया। वहां सभी घायल बच्चों का प्राथमिक उपचार कर सुरक्षित घर तक पहुँचाया गया।











