जौनपुर: कार सवार युवक पर बदमाशो ने किया फायरिंग, हालत गंभीर

अनुराग पाण्डेय
डेस्क: कल रविवार की देर रात कार सवार युवक पर बदमाशो ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिया। घटना जौनपुर जिले के लाइनबाजार थाना क्षेत्र के नईगंज के पास का है। ताबाड़तोड़ फायरिंग में एक गोली युवक के पेट में लगी। घटना की सुचना जैसे ही पुलिस को प्राप्त हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। सीओ सिटी कुलदीप कुमार गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पांच से छह राउंड फायरिंग हुई। बदमाश स्कार्पियो पर सवार थे। वारदात का कारण साफ नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।











