अयोध्या: खाली ट्रेन में खून से लथपथ मिली महिला कांस्टेबल

शफी उस्मानी
डेस्क: उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर पहुंची सरयू एक्सप्रेस ट्रेन में एक महिला पुलिसकर्मी खून से लथपथ स्थिति में मिली हैं। इन्हें इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है। इस मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुक़दमा दर्ज किया है। महिला के सिर में गहरी चोटें आने की ख़बरें आ रही हैं। लेकिन अब तक स्पष्ट रूप से ये पता नहीं चल पाया है कि ये महिला पुलिसकर्मी किस तरह जख़्मी हुईं।

फिलहाल पुलिस ने महिला पुलिसकर्मी के साथ किसी भी तरह की जोर जबरदस्ती या यौन उत्पीड़न की घटना से इनकार से किया है। पुलिस का कहना है कि वो हर तरीक़े से अपनी जाँच आगे बढ़ा रही है और जब महिला कांस्टेबल बयान देने की स्थिति में होंगी तो वो उसे भी अपनी जाँच में शामिल करेगी।











