‘एक देश एक चुनाव’ हेतु पूर्व राष्ट्रपति कोविंद की अध्यक्षता में बनी कमेटी

शाहीन बनारसी
डेस्क: बीते कई सालों में पीएम नरेंद्र मोदी ने कई बार देश में लोकसभा चुनाव और राज्यों के विधानसभा चुनाव एक साथ करवाने की बात कही है। अब सरकार ने इसे लेकर पूर्व राष्ट्रपति कोविंद की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है।

जोशी ने कहा कि कमेटी बनाई गई है, रिपोर्ट आएगी तो चर्चा की जाएगी। इस बीच बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी कोविंद से मुलाकात की है। इस समिति के गठन की ख़बर से एक दिन पहले केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर के बीच संसद का विशेष सत्र बुलाया है, इस सत्र का एजेंडा नहीं बताया गया है।











