मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने मंत्रिमंडल में किये ये बड़े फेरबदल

आफ़ताब फारुकी
डेस्क: स्पेन और दुबई के दौरे पर रवाना होने से एक दिन पहले यानी सोमवार को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करते हुए मंत्री बाबुल सुप्रियो को पर्यटन विभाग से हटा कर रिन्यूएबल एनर्जी का प्रभार सौंपा है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, बाबुल सुप्रियो अपनी नई ज़िम्मेदारी के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी विभाग भी संभालते रहेंगे।

ममता बनर्जी ने सचिवालय में संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, ” मेरी अनुपस्थिति में चीजें सुचारू रूप से चलती रहें यह सुनिश्चित करने के लिए मैंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठकें की हैं। कैबिनेट फेरबदल को बीती रात राज्यपाल ने मंजूरी दे दी थी और हमने इसे आज लागू कर दिया है।”











