रामपुर: बेटे से थाने में पूछताछ होता देख पिता को आया हार्ट अटैक

रविशंकर दुबे
डेस्क: महज़ पुलिस बेटे से पूछताछ कर रही थी कि इतने में पिता को दिल का दौरा पड़ गया। मामला उत्तर प्रदेश के जिले रामपुर का है जहाँ बेटे से थाने में पूछताछ होती देख पिता तस्लीम को हार्ट अटैक आ गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मुरादाबाद ले जाया गया है जहां उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। इस घटना को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से जिले के विभिन्न थानों की पुलिस को मौके पर तैनात किया गया है।

इस घटना से अफसरों के हाथ पांव फूल गए। तस्लीम को आनन-फानन पुलिस कर्मी और उनका बेटा नदीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। तस्लीम की स्थिति गंभीर होने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। क्षेत्राधिकारी ओमकार नाथ शर्मा ने आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि तहरीर पर पुलिस युवक से पूछताछ करने गई। पिता और पुत्र में से कोई भी कोतवाली नहीं पहुंचा। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है जिसे देखते हुए कोतवाली में विभिन्न थानों से पुलिस बुला कर एकत्र कर ली गई है।











