यात्री बसों की आपस में जोरदार भिड़ंत में 6 घायल

फारूख हुसैन
लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी जिले में तेज रफ्तार का कर देखने को मिला है जहां पर दो यात्री बसों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई, जिससे बस में सवार में सवार यात्री घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें स्थानीय सीएससी भेजा गया है जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है।

उधर बस की टक्कर को देखते हुए मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई , सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों की सहायता से एंबुलेंस के द्वारा सभी घायलों को आनन फानन में पलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया जहां पर घायलों का इलाज किया जा रहा है। घायलों की संख्या लगभग आधा दर्जन बताई जा रही है। फिलहाल कोई भी यात्री गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है।











