रक्तदान शिविर का भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ, कुल 14 यूनिट हुआ रक्त दान

फारुख हुसैन
पलिया कलाँ खीरी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर चलाये जा रहे सेवा पखवाड़े के अंर्तगत सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा पलिया द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने पलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक भरत सिंह व यथार्थ सेवा समिति की अध्यक्ष बीना गुप्ता की मौजूदगी में फीता काटकर शुभारंभ किया। भाजपा नगर अध्यक्ष ने जानकारी देते हुये बताया नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर गांधी जयंती तक भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाडा का आयोजन कर रही है। इसके अंतर्गत आज रक्तदान शिविर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित किया जा रहा है।












