मुंबई के गोरेगांव में सात मंजिला इमारत में आग लगने से छह लोगों की मौत, 40 घायल
आदिल अहमद
डेस्क: मुंबई के गोरेगांव में एक सात मंजिला इमारत में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, बीएमसी के अधिकारियों ने बताया है कि शुक्रवार तड़के मुंबई के गोरेगांव इलाके में एक सात मंजिला आवासीय इमारत में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए।
राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा- “गोरेगांव में आग लगने की घटना में जानमाल के नुकसान के बारे में जानकर दुखी हूं। हम बीएमसी और मुंबई पुलिस अधिकारियों के संपर्क में हैं और सभी सहायता प्रदान की जा रही है। पीड़ितों के परिवारो के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की मैं कामना करता हूं।”
बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि गोरेगांव पश्चिम के आजाद नगर इलाके में ग्राउंड-प्लस-सेवन के जय भवानी बिल्डिंग में सुबह करीब 3 बजे आग लग गई। अधिकारी ने कहा कि आग से प्रभावित लोगों को जोगेश्वरी के एक ट्रॉमा सेंटर और कूपर अस्पताल भर्ती किया गया है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..