मौसम विभाग का अलर्ट: पहाड़ी इलाको में होगी बर्फ़बारी, उत्तर प्रदेश समेत 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मो0 सलीम
डेस्क: देश के कई इलाकों में धीरे-धीरे मौसम शुष्क हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अभी मौसम का मिजाज बदल रहा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फ की चादर नजर आने लगी है। कई इलाकों में तेज तो कई जगह हल्की बारिश देखने को मिल रही है। कई इलाकों से मानसून की वापसी हो रही है। आईएमडी ने देश के कई इलाकों से बारिश को लेकर फिर अलर्ट जारी किया है। विभाग की ओर से कहा गया है कि गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ के अलावा ओडिशा, झारखंड में तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।

प्रमुख शहरों में ये रहेगा मौसम का हाल
- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम 23 और अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम साफ रहेगा।
- मुम्बई में न्यूनतम 26 और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर रहेगा। मौसम साफ रहेगा।
- चेन्नई में न्यूनतम 27 और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर रहेगा। आसमान साफ रहेगा।
- कोलकाता में न्यूनतम 27 और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर रहेगा। मौसम साफ रहेगा।
- लखनऊ में न्यूनतम 23 और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा। मौसम साफ रहेगा।
- पटना में न्यूनतम 24 और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस पारा रहेगा। मौसम साफ रहेगा।
- जयपुर में न्यूनतम 24 और अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा। मौसम साफ रहेगा।
- भोपाल में न्यूनतम 20 और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा। मौसम साफ रहेगा।
- चंडीगढ़ में न्यूनतम 19 और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस पारा रहेगा। मौसम साफ रहेगा।











