कमजोर दिल वाले न देखे वीडियो: लड़की के नज़रअंदाज़ करने से नाराज़ था गौरव, कैब में दिन दहाड़े चाकुओ से गोद डाला, कैब ड्राईवर की बहादुरी से पकड़ा गया गौरव, हमले में पीडिता की हालत गम्भीर

फारुख हुसैन
डेस्क: दिल्ली के लाडो सराय फिरनी रोड पर एक युवक ने लड़की पर चाकू से कई वार किए, जिससे लड़की बुरी तरीके से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोप युवक गौरव को गिरफ्तार कर लिया, जबकि लड़की को अस्पतला में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी को कैब ड्राईवर ने अपनी बहादुरी से पुलिस के आने तक पकड़ रखा था. पुलिस पूछताछ में पता चला आरोपी गौरव लड़की से पूर्व परिचित था. कुछ दिनों से नजरंदाज किए जाने के चलते गौरव नाराज था।

दिल्ली के साकेत इलाके में लड़के ने लड़की पर चाकू से हमला किया। आरोपी लड़का गौरव ग़ाज़ियाबाद का रहने वाला है और दोनों एक दूसरे को जानते थे। आरोपी के मुताबिक़ लड़की कुछ दिनों से उसे नज़रअंदाज़ कर रही थी इसलिए उसने हमला किया। आरोपी को मौके पर टैक्सी ड्राइवर ने पकड़ा और पुलिस के… pic.twitter.com/jnSbgW3mux
— Jitender Sharma (@capt_ivane) October 12, 2023
पुलिस के मुताबिक, कैब ड्राइवर ने ही पुलिस को घटना की सूचना दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंच नहीं गई, कैब ड्राइवर ने आरोपी को पकड़े रखा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया. जबकि घायल लड़की को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार पिछले महीने 10 तारिख को भी गौरव ने लड़की से झगड़ा किया था. तब पुलिस कॉल की गई थी, लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची तब दोनों के बीच पैसों को लेकर झगड़े की बात सामने आई थी। लड़की ने शिकायत देने से मना कर दिया था।
व्हाट्सएप पर PNN24 न्यूज़ को Follow करे, हमारा प्रयास कि हम दिखाए आपको पूरा सच। हमारे इस कोशिश को आप समर्थन दे। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप हमारे व्हाट्सअप चैनल से जुड़ सकते है:-











