हमास-इसराइल युद्ध मे अब तक गवाया 22 पत्रकारों ने अपनी जान

तारिक़ खान
डेस्क: पत्रकार सुरक्षा समिति के मुताबिक़, 7 अक्तूबर को इसराइल और हमास के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद से 22 पत्रकारों की मौत हो चुकी है। समिति ने एक बयान में बताया है कि इनमें 18 फ़लस्तीनी पत्रकार शामिल हैं, तीन इसराइली हैं और एक लेबनानी है। सीपीजे (कमिटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स) का कहना है कि इनमें से 15 मौतें इसराइल के हवाई हमलों में हुई हैं, दो पत्रकार हमास के हमले में मारे गए हैं।

बताते चले ग़ज़ा पर इसराइल लगातार बमबारी कर रहा है। हमास के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक़, अब तक चार हज़ार से अधिक फ़लस्तीनी बमबारी में मारे जा चुके हैं। दक्षिणी इसराइल में हमास के हमले में 1400 से अधिक लोगों की मौत हुई है। सीपीजे ने कहा है कि वह पत्रकारों के लापता होने, हिरासत में लिए जाने और पत्रकारों के घरों को निशाना बनाये जाने की कई रिपोर्टों की जांच भी कर रही है। सीपीजे ने अब तक मारे गए पत्रकारों की सूची भी जारी की है।











