हमास का दावा ‘बीती रात इसराइली हवाई हमलो में 55 फलिस्तीनी नागरिको की मौत’

मो0 शरीफ
डेस्क: इसराइल ने गज़ा में हमले तेज करने और वहां के लोगों से अपना घर छोड़कर दक्षिण की ओर जाने के लिए कहा है। इस दरमियान समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक हमास का कहना है कि ग़ज़ा में रात भर इसराइल ने हवाई हमले किए हैं, जिसमें 55 लोगों की मौत हुई है।

इसके अलावा इसराइल ने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में भी कई घातक हवाई हमले किए हैं। ताजा हमले में इसराइल की सेना ने वेस्ट बैंक इलाके के जेनिन कैंप में मौजूद एक मस्जिद पर हवाई हमला किया। इसराइल का कहना है कि हमास के लोग मस्जिद में कमांड सेंटर चलाने का काम कर रहे थे।











