बहराइच: तेज रफ्तार पिकअप व ट्रैक्टर ट्राली में हुई भिड़ंत, 2 लोगो की हुई मौत, 7 घायल

मो0 शरीफ
डेस्क: बहराइच में तेज़ रफ़्तार का कहर देखने को मिला है। दरअसल, फखरपुर इलाके में प्रतिमा विसर्जन की तैयारी के लिए जनरेटर लेकर जा रहे ग्रामीणों से भरे ट्रैक्टर ट्राली की पिकअप से भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप चालक समेत 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी फखरपुर में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने सभी की हालत चिंताजनक देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हादसे में पिकअप चालक शिवराजपुर निवासी अल्ताफ व मिथलेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शिवराजपुर निवासी नरेंद्र कुमार,नीरज, नैमिष, रामनिवास, विशाल, शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष अनुज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी फखरपुर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।











