ग़ज़ा में मारे गए फ़लस्तीनीयों के आंकड़ों पर भरोसा नहीं: जो बाइडन

आदिल अहमद
डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि उन्हें “ग़ज़ा में मरने वालों के आंकड़े पर भरोसा नहीं है।” बाइडन से प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया था क्या इसराइल ‘आम लोगों को हमले में कम नुकसान पहुंचे’ इसके लिए पर्याप्त कोशिशें कर रहा है?

ग़ज़ा में हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि सात अक्टूबर से हो रही इसराइली बमबारी में 6500 फ़लस्तीनियों की ग़ज़ा में मौत हो गई है जिसमें 2700 बच्चे भी शामिल हैं।











