‘डोली धरती, कांपा इंसान…..!’ दिल्ली और उत्तर प्रदेश में महसूस हुवे भूकंप के तेज़ झटके, भूकंप के झटको ने नींद से जगाया बनारसियो को भी

शाहीन बनारसी
वाराणसी: दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आज शुक्रवार के देर रात भूकम्प के तेज झटके महसूस हुवे है। चंद सेकेण्ड के लिए महसूस हुवे भूकंप के झटको ने बनारस की अवाम को भी नींद से जगा दिया। ये भूकम्प के झटके वाराणसी में रात्रि 11:28 मिनट के करीब महसूस किये गए।

दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर प्रदेश में इस भूकंप के झटके को साफ़ साफ़ महसूस किया गया। झटके इतने ही तेज़ थे कि बेड और फर्नीचर पर भी इसका अहसास हुआ। फिलहाल किसी तरह की कोई हानि इस भूकंप से होने का समाचार नही आया है।











