नेपाल में भूकंप का कहर: लगातार बढ़ रही मृतको की संख्या, कई मकान जमींदोज, मची है चीख पुकार, बोले पीएम मोदी- ‘हर संभव मदद के लिए खड़ा है भारत’, देखें तबाही की दर्दनाक तस्वीरें

शाहीन बनारसी
डेस्क: नेपाल में शुक्रवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। 6.4 तीव्रता वाले इस भूकंप ने नेपाल में तबाही मचा दी। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इस भूकंप की वजह से नेपाल में अब तक 154 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि सैंकड़ों लोग घायल हो गए हैं। बताते चले नेपाल में एक महीने में तीसरी बार भूकंप के तेज झटके लगे हैं।



बताते चले कि नेपाल में पिछले एक महीने में तीसरी बार तेज भूकंप आया है। पिछले महीने दोपहर 2 बजकर 51 मिनट पर आए 6.2 तीव्रता वाले भूकंप ने जो तबाही मचाई थी, उसकी भरपाई अभी तक नहीं हो पाई थी कि 6.4 तीव्रता वाले इस भूकंप ने एक बार फिर नेपाल में कहर बरपा दी। नेपाल में भूकंप के कारण भूस्खलन और मकान गिरने और दरकने की कई घटनाएं हुईं। गनीमत ये रही कि बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
Deeply saddened by loss of lives and damage due to the earthquake in Nepal. India stands in solidarity with the people of Nepal and is ready to extend all possible assistance. Our thoughts are with the bereaved families and we wish the injured a quick recovery. @cmprachanda
— Narendra Modi (@narendramodi) November 4, 2023
नेपाल में शुक्रवार की रात भूकंप से हुए नुक़सान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने पोस्ट किया, “नेपाल के भूकंप में हुई मौतों और नुक़सान से बहुत दुखी हूं। भारत, नेपाल के लोगों के साथ खड़ा है और हर संभव मदद देने के लिए तैयार है। हमारी संवेदनाएं, शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और हम घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।”











