जम्मू में पाकिस्तान रेंजर्स की गोलीबारी से एक बीएसएफ़ जवान शहीद

निसार शाहीन शाह
डेस्क: जम्मू-कश्मीर में सांभा ज़िले के रामगढ़ सेक्टर में सीमा पर बिना किसी उकसावे के पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी में एक बीएसएफ जवान की मौत हो गई। बीएसएफ़ ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है।

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, बीएसएफ़ जवान को रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देर रात 1 बजे इलाज के लिए लाया गया था। इसके बाद उन्हें जम्मू के जीएमसी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।











