प्रयागराज: सड़क हादसे में नैनी जेल के पास बाइक सवार युवक की हुई मौत

तारिक़ खान
प्रयागराज: बाइक से नैनी से इलाहाबाद की ओर जा रहे युवक की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा बृहस्पतिवार देर रात केंद्रीय कारागार नैनी के समीप मिर्जापुर राजमार्ग पर हुआ। इस सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। सूचना पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

टक्कर लगने से वह सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना में पहुंची नैनी पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। यहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी पर उसके परिजन भी पहुंच गए।











