इसराइल-हमास जंग के बीच लेबनान सीमा से हिजबुल्लाह के बड़े हमले में कई इसराइली लोग घायल, इसराइली सेना ने कहा ‘हम जवाबी हमले कर रहे है’

आफताब फारुकी
डेस्क: इसराइल और हमास के बीच जारी ताज़ा युद्ध शुरू होने के बाद से ही उत्तरी इसराइल और लेबनान की सीमा पर लगातार झड़पें हो रही हैं। इसी क्रम में इसराइली सेना का कहना है कि लेबनान की तरफ़ से किए गए एक मिसाइल हमले में उत्तरी इसराइल में कई लोग घायल हुए हैं। घटनास्थल के एक वीडियो में कई वाहनों में आग लगी हुई दिख रही है।

गौरतलब हो कि शनिवार को हमास के नेता हसन नसरल्लाह ने अपने भाषण में हिज़बुल्लाह के हमले और तेज़ होने के संकेत दिए थे। इसी बीच इसराइल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने चेतावनी दी है कि हिज़बुल्लाह की ग़लतियां युद्ध को लेबनान तक ले आएंगी।











