इसराइली नियंत्रण वाले फलस्तीनी क्षेत्र वेस्ट बैंक में नागरिको और इसराइली फौजों के बीच संघर्ष में 7 की मौत, इसराइल के तेल अवीव पर बड़ा रोकेट हमला सहित पढ़े हाल-ए-गज़ा और देखे इसराइल हमास जंग की तस्वीरे

शाहीन बनारसी
डेस्क: इसराइली नियंत्रण वाले फलस्तीनी क्षेत्र वेस्ट बैंक में पिछले दिनों से चल रहे इसराइली सैनिको के व्यवहार और नागरिको के अनुसार इसराइली सैनिको के द्वारा किये जा रहे अत्याचार के खिलाफ आज आखिर नागरिको का गुस्सा बढ़ गया और हिंसक संघर्ष में 7 लोगो की मौत हो गई है। वही दुसरे तरफ इसराइल के तेल अवीव पर एक बड़ा रोकेट हमला होने का समाचार और वीडियो सामने आ रहा है।
🚨🇮🇱 A rocket has just hit Tel Aviv, Israel. pic.twitter.com/AD7PjnjaSz
— Jackson Hinkle 🇺🇸 (@jacksonhinklle) November 14, 2023
आज तेल अवीव पर एक बड़ा रॉकेट हमला हुआ है। यह हमला किस संगठन के द्वारा किया गया है, इसकी जानकारी निकल कर अभी सामने नही आई है। मगर हमले से जुडा वीडियो ज़रूर सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर वायरल हुआ है। हमले के इस वीडियो में आग दिखाई दे रही है और धमाका देखने को मिल रहा है। दूसरी तरफ गज़ा से भी तेल अवीव को निशाना बना कर हमला किये जाने की अपुष्ट सुचना आ रही है। फिलहाल इसराइली सेना के जानिब से इस सम्बन्ध में कोई बयान सामने नही आया है।


उन्होने कहा है कि ‘यहां पर हल्के हथियारों से गोलीबारी काफ़ी हो रही है। इसराइली सेना ने इस क्षेत्र में सड़कें और इमारतें तबाह कर दी है और वे यहां बख्तरबंद वाहनों के साथ मौजूद हैं।’ आज सुबह स्थानीय फ़लस्तीनियों की ओर से शेयर किए गए वीडियोज़ में इसराइली बुलडोज़र सड़कें उखाड़ते दिख रहे हैं। फ़लस्तीनी अथॉरिटी के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़, सात अक्टूबर के बाद से अब तक वेस्ट बैंक में कम से कम 180 फ़लस्तीनी लोग मारे जा चुके हैं।


गज़ा में इसराइली बमबारी से मरने वाले नागरिको की संख्या बढ़ कर 11 हजार 240 हो जाने का दावा फलस्तीनी अथारिटी ने किया है। उसका कहना है कि मृतकों में 5 हज़ार के करीब बच्चे है। इस बीच हमास ने इसराइली टैंको को ध्वस्त करने की तस्वीर जारी किया है। हमास के तरफ से बयान आया है कि उसने आज इसराइल के कई टैंक तबाह किया है। साथ ही इसराइली सैनिक को भी बंधक बनाने का दावा किया है।











