मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 को बम से उड़ाने की धमकी, मांगे 10 लाख डॉलर बिटकॉइन

मो0 कुमेल
डेस्क: महाराष्ट्र की राज़धानी मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी गुरुवार (23 नवंबर) को ईमेल के जरिए दी गई जिसमें 10 लाख डॉलर 48 घंटे के अंदर बिटकॉइन में देने की मांग की गई।

धमकी भरे ईमेल में लिखा था, “ये आपके हवाई अड्डे के लिए आखिरी चेतावनी है। अगर बिटकॉइन में 10 लाख डॉलर पते पर ट्रांसफर नहीं किए गए तो हम 48 घंटों के अंदर टर्मिनल-2 को विस्फोट करके उड़ा देंगे। एक और अलर्ट 24 घंटे बाद आएगा।”











