दक्षिण अफ्रीका: प्लैटिनम खान में दुर्घटना, 11 मजदूरों की हुई मौत

संजय ठाकुर
डेस्क: दक्षिण अफ्रीका की एक प्लैटिनम माइन में हुई दुर्घटना के कारण 11 लोगों की मौत और दर्जनों घायल हो गए हैं। राजधानी प्रिटोरिया के पश्चिम में स्थित रुस्टेनबर्ग माइन में ये दुर्घटना सोमवार को हुई। माइन का संचालन करने वाली कंपनी इम्पाला प्लैटिनम ने इस घटना को कंपनी के इतिहास का सबसे दुखद दिन बताया है। रुस्टेनबर्ग माइन में खनन का काम अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।












