चुनावी नतीजे: पल पल बदलते आकडे, नजदीकी फासलों से बढ़त और पीछे के बीच छत्तीसगढ़ में भाजपा, तेलंगाना में कांग्रेस, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा आगे

डेस्क: 5 राज्यों में हुवे विधानसभा चुनावो को कांग्रेस बनाम भाजपा चुनावो की तरह देखा जा रहा था। जिसमे तेलंगाना चुनावो को अतिमहत्वपूर्ण समझा जा रहा था और तेलंगाना को दक्षिण का आखरी दरवाज़ा माना जा रहा था। वहा अभी तक आ रहे रुझानो में बीआरएस को एक बड़ा झटका लगता दिखाई दे रहा है। इन सबके बीच एक बड़ी बात ये बताते चले कि जो रुझान आ रहे है, वह रुझान बेहद जल्दी के है। अधिकतर सीट पर 2 या तीन चक्र की गणना हुई है। और फासले भी बहुत कम है।

एवरेज वोट काउंट की बात करे तो अधिकतर सीट पर दो या तीन चक्र की ही मतगणना हुई है। ऐसी स्थिति में फिलहाल सिर्फ इसको शुरूआती रुझान कहा जा सकता है। बेशक एक दो घंटो के बाद हाल साफ़ होती दिखाई देगी। वर्त्तमान में तेलंगाना में 68 सीट पर कांग्रेस ने बढ़त बना रहा है। जबकि बीआरएस ने 38 सीट पर बढ़त बना रखा है। यहाँ भाजपा 4 सीटो के फायदे के साथ कुल 5 सीट पर बढ़त बना रही है।
दूसरी तरफ दो बड़े राज्यों राजस्थान और मध्य प्रदेश के नतीजो पर आ रहे रुझानो की बात करे तो मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका मिला है। जहा भाजपा 148 सीट पर बढ़त बनाये हुवे है, जबकि कांग्रेस महज़ 79 सीट पर बढ़त पर है। राजस्थान में तमाम अटकलों को दरकिनार करते हुवे फिलहाल भाजपा 106 सीट पर बढ़त बना कर सरकार बनाने की स्थिति में दिखाई दे रही है। वही कांग्रेस को एक बड़े झटके के साथ 71 सीट पर बढ़त दिखाई दे रही है। ऐसी स्थिति में हनुमान बेनीवाल की परिस्थिति महत्वपूर्ण हो सकती है।
हम आपको बताते चले कि ये केवल प्रारंभिक रुझान है। अधिकतर सीट पर मतगणना दो अथवा तीन चक्र की हुई है। कई चक्रों की गिनती बाकि है। बढ़त बहुत ही मामूली है। पल पल ये आकडे बदल रहे है। कुछ साफ़ स्थिति लगभग एक से दो घंटे बाद आता हुआ दिखाई दे सकता है।











