न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट्स में दावा: हमास के रॉकेट ने 7 अक्टूबर को इजरायली परमाणु हथियार अड्डे पर हमला किया

मो0 कुमेल
डेस्क: इसराइल हमास युद्ध में हुवे युद्ध विराम खत्म होने के बाद एक बार संघर्ष दुबारा बढ़ गया है. एक तरफ इसराइल का दावा है कि उनसे हमास के कई बड़े अड्डो पर नियंत्रण हासिल कर लिया है. वही हमास दावा करता है कि इसराइली सेना को पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया है. इस बीच न्यूयार्क टाइम्स की एक रिपोर्ट ने सबको चौका दिया है.
न्यूयॉर्क टाइम्स अपनी खबर में विशेषज्ञों के हवाले से दावा किया है कि हमास द्वारा दागे गए एक रॉकेट ने मध्य इजराइल में Sdot Micha सैन्य अड्डे को निशाना बनाया जहां परमाणु मिसाइलें रखी जाती हैं। रिपोर्ट में दावा है कि रॉकेट ने मिसाइलों पर सीधे हमला नहीं किया, लेकिन आग भड़क उठी जो मिसाइल भंडारण सुविधाओं और अन्य ‘संवेदनशील हथियारों’ की ओर फैल गई।












