आज़मगढ़: मातम में तब्दील हुई खुशियाँ, शादी का कार्ड बांटकर लौटते समय हादसे में हुई मौत

मुकेश यादव
डेस्क: उत्तर प्रदेश के जिले आज़मगढ़ में एक घर की शादी की खुशियाँ मातम में तब्दील हो गई. दरअसल, मामला आजमगढ़ में रौनापार थाना क्षेत्र के तुरकौली गांव के पास का है जहाँ सोमवार की रात छुट्टा पशु से हुई बाइक की टक्कर में गांव का युवक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।

इस घटना में राजबहादुर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक राजबहादुर की पत्नी सुनीता, पुत्री मंजू 20 वर्ष, पुत्र समीर 15 वर्ष व भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक का भाई इस समय गांव का प्रधान भी है। सूचना मिलते ही रौनापार थाना प्रभारी संजय कुमार पाल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।











