‘मिचौंग’ का असर: कई जगहों पर हुई भारी बारिश, दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड, पढ़ें IMD का अलर्ट

तारिक़ खान
डेस्क: चक्रवात मिचौंग के कारण तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में बुरा हाल है। हालांकि, स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। वहीं, चेन्नई में सबसे ज्यादा लोग बारिश के कारण बाढ़ के हालातों से जूझ रहे हैं। वहीं, उत्तर भारत की बात करें तो यहां गुलाबी ठंड का दौर अब धीरे धीरे ठिठुरन भरी सर्दी में बदलता नजर आ रहा है।

तूफान का सबसे ज्यादा असर आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हुआ। दोनों राज्यों में 100 से ज्यादा ट्रेनें और 50 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं। तमिलनाडु के मुख्य सचिव ने बताया कि तूफान की वजह से राज्य में 2 दिनों के भीतर 3 महीने की बारिश हो गई। वहीं, चेन्नई शहर बारिश की वजह से डूब गया था। अब जाकर हालात सुधरे हैं।











