लोनी (गाज़ियाबाद): 10 वर्ष की मासूम बच्ची से गैंगरेप, घटना के दोनों आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

सरताज खान
लोनी: गाज़ियाबाद के लोनी क्षेत्र में मानवता को तार तार कर देने का मामला सामने आया है। जहा 10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ गैंग रेप की घटना प्रकाश में आई है। पुलिस ने आरोपी दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी को गिरफ़्तारी के दरमियान पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी है। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

लिखित तहरीर के आधार पर थाना लोनी पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए टीमों का गठन किया गया। तफ्तीश के क्रम में कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त जाकिर पुत्र मजीद की गिरफ्तारी कर ली गई है। उसके पास से इस घटना में प्रयुक्त कार भी पुलिस द्वारा बरामद कर ली गई। इसके बाद दुसरे अभियुक्त की तलाश जारी हुई और यह तलाश जल्द ही पूरी हुई।
आज देर शाम इस गैंगरेप के दूसरे अभियुक्त नाजिम को पुलिस ने निठोरा के पास स्थित जंगल के करीब मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली से अभियुक्त नाजिम घायल हो गया है और अस्पताल में पुलिस ने उसको इलाज हेतु भर्ती करवाया है। पुलिस इस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।











