भारतीय सैन्यकर्मियों को देश से हटाने की बात कहने के बाद मालदीव ने ज़ाहिर किया भारत के साथ हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण समझौता ख़त्म करने का इरादा

प्रमोद कुमार
मालदीव ने भारतीय सैन्यकर्मियों को उनके देश से हटाने की बात कहने के बाद उसने भारत के साथ हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण समझौता ख़त्म करने का इरादा जाहिर किया है। इसकी जानकारी मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय में सार्वजनिक निति के अवर सचिन ने एक संवाददाता सम्मलेन में दिया है।

भारत की ओर से इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। इससे पहले मालदीव के बाई राष्ट्रपति मुइज्जू ने सत्ता संभालने के अगले ही दिन भारत से हेलीकॉप्टर और डोर्नियर विमान के साथ तैनात भारतीय सैनिकों को वापस लौटने के लिए कह दिया था। यह उनके चुनाव अभियान के वादे का हिस्सा था।











