हमास स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा गज़ा के जबालिया शरणार्थी कैंप पर इसराइली हमले में 110 की शर्णार्थियो की मौत, मलवे में दबे है अभी भी 50 से अधिक शरणार्थी

आदिल अहमद
डेस्क: ग़ज़ा के जबालिया शरणार्थी कैंप से मिली रिपोर्टों के यहां बीती रात इसराइल ने जिस जगह हवाई हमला किया, वहां तीन परिवार रह रहे थे। हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय और स्थानीय पत्रकारों की रिपोर्टों के मुताबिक हमले में 110 लोग मारे गए हैं और 50 लोग अब भी मलबे में दबे हुए हैं।

बीती रात इस इलाके में हवाई हमले तेज़ हो गए। मैंने कुछ फोटो देखे हैं जिनमें उत्तरी ग़ज़ा के स्वास्थ्य केंद्र के करीब कई बच्चों और महिलाओं के जिस्म दिखते हैं। रिपोर्टों के मुताबिक उनकी मौत इसराइल के किसी और इलाके में हुए हमले में हुई।











