दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश: प्रधानमंत्री के खिलाफ राहुल गाँधी की टिप्पणी पर चुनाव आयोग जल्द से जल्द करे फैसला

आफताब फारुकी
डेस्क: दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को चुनाव आयोग को ये निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ राहुल गांधी की कथित टिप्पणी के मामले में वो जल्द से जल्द फ़ैसला करे। पिछले महीने एक भाषण के दौरान राहुल गांधी ने कथित तौर पर प्रधानमंत्री को ‘जेबकतरा’ कहा था। इस ‘टिप्पणी’ को लेकर निर्वाचन आयोग ने राहुल गांधी को नोटिस जारी कर रखा है।

साथ ही राजनीतिक नेताओं के ऐसे आचरण को रोकने के लिए दिशानिर्देश जारी किए जाने की भी मांग की गई है। हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ़ जस्टिस मनमोहन ने कहा कि हालांकि कथित बयान ठीक नहीं है लेकिन चुनाव आयोग इसकी जांच कर रहा है और राहुल गांधी को इस सिलसिले में नोटिस भी जारी किया गया है।











