पोरबंदर तट से 217 मील दूर इसराइल से जुड़े एक व्यापारिक जहाज़ पर हमला

फारुख हुसैन
डेस्क: समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने ब्रिटिश समुद्री सुरक्षा कंपनी एंब्रे के हवाले से बताया है कि भारत के पश्चिमी तट के पास इसराइल से जुड़े एक व्यापारिक जहाज पर हवाई हमला किया गया है। जब जहाज़ पर हमला हुआ तो वह पोरबंदर तट से 217 मील की दूरी पर स्थित था।

वहीं अतिरिक्त मदद पहुंचाने के लिए भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक जहाज व्यापारिक जहाज़ की ओर बढ़ रहे हैं। ऑल इंडिया रेडियो के मुताबिक़ टैंकर की पहचान सऊदी अरब से कच्चा तेल ले जाने वाले एमवी केम प्लूटो के रूप में की है। टैंकर में लगभग 20 भारतीय सवार थे।











