कथित यौन शोषण का बदला लेने के लिए तीन नाबालिगो ने किया 25 साल के शख्स की हत्या

ईदुल अमीन
डेस्क: दिल्ली पुलिस ने बताया है कि 16 से 17 साल के तीन नाबालिगों ने एक 25 साल के शख़्स की हत्या कर दी है। पुलिस ने कहा है कि तीनों नाबालिगों को पकड़ लिया गया है, इन्होंने आज़ाद नामक इस शख़्स की हत्या करने की बात स्वीकार की है।

जांचकर्ताओं ने बताया है, ‘हमने लाश बरामद करके पोस्टमॉर्टम के लिए एम्स भेज दी है। इस मामले में हत्या और सबूत छिपाने की धाराओं में एफ़आईआर दर्ज कराई गयी हैं। अभियुक्तों ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने 21 दिसंबर की रात इस हत्या को अंजाम दिया था। इसके बाद सूखी घास और कपड़ों से लाश को जलाने की कोशिश की।’











