नए साल के पहले ही दिन जापान में प्राकृतिक आपदा, तीव्र भूकम्प के बाद सुनामी, भारत ने जारी किये हेल्पलाइन नम्बर

तारिक़ खान
डेस्क: नए साल के पहले ही दिन जापान में प्राकृतिक आपदा का दिन रहा। जापान में आज सोमवार को आए तीव्र भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। वही वहां मौजूद भारतीय दूतावास ने एक इमरजेंसी कंट्रोल रूम बनाया है। जापान में भारत के दूतावास ने सोशल मीडिया साइट पर इसकी जानकारी दी है।


स्थानीय मीडिया के मुताबिक़ इशाकावा प्रांत के सुज़ू शहर में भूकंप से कई मकान और बिजली के खंभे गिर गए हैं। कुछ मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि करीब 1.2 मीटर यानी चार फीट तक ऊंची लहरें वाजिमा पोर्ट से टकराई हैं। इशिकावा प्रांत में 32 हज़ार 500 घरों की बिजली कट गई है। स्थानीय प्रशासन के हवाले से क्योदो समाचार एजेंसी ने ये जानकारी दी है। जापान की सबसे बड़ी न्यूक्लियर पावर ऑपरेटर कनसाई इलेक्ट्रिक ने कहा है कि भूकंप प्रभावित इलाके के न्यूक्लियर संयंत्रों में चीजें सामान्य हैं। एनएचके के फुटेज में इशाकावा प्रांत के तटीय इलाके बुरी तरह हिलते नजर आ रहे हैं। भूकंप के तुरंत बाद टोक्यो से इशाकावा प्रांत के बीच बुलेट ट्रेन का संचालन रोक दिया गया है।
Embassy has set up an emergency control room for anyone to contact in connection with the Earthquake and Tsunami on January I, 2024. The following Emergency numbers and email IDs may be contacted for any assistance. pic.twitter.com/oMkvbbJKEh
— India in Japanインド大使館 (@IndianEmbTokyo) January 1, 2024
वही भारत के नागरिको के लिए मदद हेतु ज़रूरतमंदों के लिए जापान में मौजूद भारतीय दूतावास ने पाँच नंबर जारी किए हैं। साथ ही दो ईमेल आईडी भी दी गई हैं, जिनपर संपर्क किया जा सकता है। ये नम्बर +81-80-3930-1715 (याक़ूब तोपनो), +81-70-1492-0049 (अजय सेठी), +81-80-3214-4734 (डीएन बर्नवाल), +81-806229-5382 (एस भट्टाचार्य), +81-80-3214-4722 (विवेक राठी) के है। इसके अलावा sscons।tokyo@mea.gov.in और offfseco।tokyo@mea.gov.in ईमेल आईडी भी जारी की गई हैं।











