आम आदमी पार्टी की तरफ से संजय सिंह, स्वाति मालीवाल और एनडी गुप्ता ने किया राज्य सभा हेतु अपना नामांकन

मिस्बाह बनारसी
डेस्क: आम आदमी पार्टी की ओर से राज्यसभा चुनाव के लिए संजय सिंह और स्वाति मालीवाल समेत तीन नेताओं ने नामांकन किया। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह, सुशील कुमार गुप्ता और एनडी गुप्ता का कार्यकाल 27 जनवरी को ख़त्म हो रहा है।

AAP MP Sanjay Singh files his nomination in Delhi for the forthcoming Rajya Sabha elections. pic.twitter.com/ZOF3LNbBsY
— ANI (@ANI) January 8, 2024
नामांकन की जांच 10 जनवरी को होगी और ज़रूरत होने पर 19 जनवरी को चुनाव होंगे। स्वाति मालीवाल दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष थीं। राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर नामांकन के पहले उन्होंने आयोग से इस्तीफ़ा दे दिया।











