कांग्रेस ने टीका राम जूली को बनाया विधानसभा में पार्टी नेता, पहली बार किसी दलित को कांग्रेस ने बनाया विधानसभा में पार्टी नेता

शफी उस्मानी
डेस्क: कांग्रेस ने टीका राम जूली को राजस्थान विधानसभा में अपनी पार्टी का नेता नियुक्त किया है। वहीं गोविंद सिंह डोटासरा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से मंगलवार को पार्टी के एक्स हैंडल से जारी एक प्रेस रिलीज़ में यह जानकारी दी गई है।












