न्यूज़ीलैंड की सांसद ने चोरी के आरोपों के बीच दिया इस्तीफा, कहा ‘‘मैंने बहुत से लोगों को शर्मिंदा किया’

मिस्बाह बनारसी
डेस्क: न्यूज़ीलैंड की ग्रीन पार्टी की सांसद गोलरिज़ घाहरमन ने चोरी के कई आरोप लगने के बाद इस्तीफ़ा दे दिया है। पुलिस इन मामलों की जाँच कर रही है। ग्रीन पार्टी की गोलरिज़ घाहरमन ने कथित तौर पर कपड़े की दो दुकानों में तीन बार चोरी की। इनमें से एक चोरी ऑकलैंड में हुई और बाकी वेलिंगटन की दुकान में।

वो बचपन में अपने परिवार के साथ ईरान से भागी थीं। इसके बाद उन्हें और उनके परिवार को न्यूज़ीलैंड में राजनीतिक शरण दी गई। उन्होंने अपने बयान में कहा, ‘उनका व्यवहार उन उच्च मानदंडों पर खरा नहीं उतरा, जो जनता एक चुने हुए प्रतिनिधि से उम्मीद करती है।’ गोलरिज़ ने कहा, ‘मेरा बर्ताव ऐसा नहीं, जिसके बारे में मैं कुछ कह पाऊं, क्योंकि ये किसी भी तरह से ठीक नहीं है और मेडिकल जाँच के बाद, मैं ये समझ चुकी हूं कि मेरी तबीयत ठीक नहीं है।’











