उत्तर भारत में जारी है शीतलहर का कहर, बेअसर हो रहे जलते अलाव, नहीं मिल रही राहत, यातायात प्रभावित

शफी उस्मानी
डेस्क: ठण्ड के कहर से पूरा उत्तर भारत काँप रहा है। लोग ठण्ड से बचने के लिए जद्दोजहद कर रहे है मगर ठण्ड है कि आराम देने का नाम नहीं ले रहा है। ठण्ड इस कदर अपनी परवान पर है कि गर्म कपडे और अलाव भी बेअसर होते नज़र आ रहे है। गलावट से लोग काफी परेशान है। वही इस के अलावा उत्तर भारत में चल रही शीत लहर का यातायात पर भी असर पड़ रहा है। बताते चले कि दिल्ली और आसपास के इलाक़ों में छाए घने कोहरे की वजह से सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ है।

18 trains to Delhi from various parts of the country are running late due to dense fog conditions as on 18th January. pic.twitter.com/5AYjHyAz7z
— ANI (@ANI) January 18, 2024
भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार को बताया था कि अगले चार से पांच दिनों तक पूरे उत्तर भारत में बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के कई हिस्सों में गंभीर शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। अनुमान है कि पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड में आने वाले कुछ दिनों तक कोहरा छाया रहेगा।











