बिलकिस बानो से दरिंदगी मामले में सजायाफ्ता 11 दोषियों ने किया गोधरा जेल में देर रात सरेंडर

यश कुमार
डेस्क: गुजरात दंगों के दौरान बिलकीस बानो के साथ सामूहिक बलात्कार और उनके परिवार के कई सदस्यों की हत्या के दोषियों ने रविवार (21 जनवरी) रात गोधरा जेल में सरेंडर कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने बीते 8 जनवरी को इन 11 दोषियों की समय-पूर्व रिहाई को खारिज कर दिया था।

लेकिन बीते 19 जनवरी को अदालत ने उनकी इस मांग को अस्वीकार कर दिया था। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, ये दोषी रविवार आधी रात से कुछ समय पहले दो अलग-अलग वाहनों में दाहोद जिले के सिंगवाड़ से पंचमहल जिले के गोधरा उप-जेल पहुंचे थे।











