कानपुर: गैस सिलेंडर फटने से हुआ धमाका, मचा हडकंप, 5 लोगो के घायल होने की सुचना

आदिल अहमद
कानपुर: उत्तर प्रदेश के जिले कानपुर में आज उस वक्त हडकंप मच गया जब घनी आबादी वाले क्षेत्र में गैस सिलेंडर फट गया। रिहायशी इलाके में हुई इस घटना से आस पास के लोग सन्न हो गये। तेज़ धमाके की आवाज़ ने लोगो को दहला दिया। सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। इस घटना में 5 लोगो के घायल होने की सुचना मिल रही है।

विस्तृत समाचार प्रतीक्षारत।











